Saturday 11 April 2020

How to wake up!! Early in the morning

सुबह जल्दी कैसे उठे?

     सुबह जल्दी उठने के लिये आपको सबसे पहले अपने मस्तिष्क को तैयार करना पड़ेगा,कयोंकि मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। हम सभी के सुबह उठने के विभिन्न कारण हो सकते है परंतु हर किसी की कोशिश यही होती है कि सुबह जल्दी कैसे उठा जाये?
         बचपन से हम देखते आ रहे हैं कि सुबह उठने के लिए हमारा परिवार, हमारे दोस्त, हमारे शुभचिंतक, हमारे शास्त्र,ग्रंथ  सभी सुबह उठने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं लेकिन हम कभी सफल नहीं पाते। ये हमारे दैनिक प्रयास में नहीं आ पाता। तो आइये दोस्तों मैं यहाँ आपको कुछ टिप्स बतलाता हूँ:-

1  उदेश्य (गोल) या मंजिल का होना- जब तक  हमारे पास सुबह उठने का कोई कारण नहीं होगा तब तक भला हम सुबह कैसे उठ पाऐगे इसलिये जब हमारा ऐसा कोई उदेश्य होगा जिसके लिए हम दिन-रात एक करने के लिए तैयार होगें तो हम जल्दी उठने में जरूर  कामयाब होगे ।

2 "people makes habbit
     habbit makes people"
   दोस्तों  ये बड़ी पावरफुल कहावत है। इसके अनुसार  पहले इंसान अपनी आदतों को बनाता है और फिर वही आदतें  उस इंसान को बनाती हैं। जब कोई किसी काम को कई बार करता है तो वह उसकी आदत बन जाती है और फिर यही आदतें उसकी दिशा निर्धारित करती हैं। अब वो आदते चाहे अच्छी हो या बुरी या फिर चाहे सुबह उठने की वो उसके अभ्यास मे आ जाती हैं। 

3 रात मे हल्का भोजन :- दोस्तो आप इस बात पर विश्वास करे या न करे पर ये रिसर्च में साबित हो चुकी है कि यदि आप रात मे मे हल्का भोजन करके सोते हैं  तों आपके सुबह उठने के चांस सत्तर प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं । हल्का ओर टाईम पर किया गया भोजन आपको सुबह उठने में मददगार साबित होता है 

4 धीरे-धीरे समय घटाये सुबह उठने का:- जब भीआप सुबह जल्दी उठने का शैड्यूल बनाये तों अपने सुबह के उठने की टाइमिंग मे एकदम से कोई बड़ा परिवर्तन ना करे कि कही आप उसे फोलो ना कर पाये ओर निगेटिव होकर कही निराश ना हो बैठें। इसके बजाय आप अपने उठने की टाइमिंग में धीरे-धीरे समय घटायें ओर सफलता पाये जैसे आप 8 बजे उठते हैं तो पहले 7:30 निर्धारित करे फिर 7 फिर 6:30 फिर 6 फिर 5 इस तरह से आप जिस समय उठना चाहते हैं उस सयय आप उठ सकते हैं।

अध्यात्म एवम् प्रकृति मे रूचि बनाये :- दोस्तो आप यकीन करना अगर आप भी जल्दी सुबह उठना चाहते हैं तो आप अपने आप को थोड़ा समय देना शुरू कीजिए, सुबह उठकर थोड़ा ठंडी हवा में घुमिये ,व्ययाम कीजिए ,योगाशन कीजिए, ध्यान कीजिए , आप पार्क जा सकते हैं,आप मंदिर जा सकतें हैं। जब आप इस तरह प्रकृति के  नजदीक जायेगे तो आपको अच्छा लगेगा और आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेगे। अपने आप को अध्यात्म से जोड़िये, आप मानव जीवन के महत्व को जानिए कि परमात्मा ने  हमें इस धरती पर किस उदेश्य की पूर्ति  के लिए भेजा है,हमे मानव देह क्यो मिला है ।जब आप ऐसा करेगे तो आपको मन को अच्छा फील होगा ओर आप सुबह उठने में कामयाब हो पायेंगे।

6 जल्दी उठने के लिये जल्दी सोना :- दोस्तो ये बड़ा ही कारगर उपाय हैं ,जल्दी उठने का। आप जल्दी सोने की आदत डाल लीजिये आप निश्चित ही  सुबह जल्दी उठ पायेंगे। कयोंकि आपकी नींद जब पूरी हो जाएगी तो आप जयादा  देर तक बिस्तर पर नहीं रह पाएंगे ओर जब नींद नहीं  आएगी तो आप स्वत ही उठ जाएंगे अतःएव जल्दी सोने की आदत डालिए।

        अतं मे ,मै यही कहूँगा अगर आप ऊपर दिए गए इन सभी उपायों को अपनाएंगे तो आप अवश्य ही सुबह जल्दी उठने में सफल हो पायेंगे। ये सभी उपाय पूरी तरह से प्रक्टिकल हैं तथा अपनाए गए है। आशा है आप को  ये पसंद आएंगे ओर आप इससे लाभान्वित  हो पायेंगे। अगर एक भी उपाय आपको पसंद आता है तो मैं यह अपना लिखना सफल मानूँगा।